भोजन एव इसके स्त्रोत के बारेमे Food and its Sources

हेल्लो दोस्तों,

आज हम इस पोस्ट में भोजन एव इसके स्त्रोत के बारेमे जिसको अंग्रेजी में Food and its Sources कहा जाता है.

Food and its Sources

भोजन: हर जीव को दैनिक क्रियाकलाप के लिए ऊर्जा की जरूरत पड़ती है। जीवों को वृद्धि और मरम्मत करने के भी लिए विभिन्न पदार्थों की जरूरत पड़ती है। जीवों को यह ऊर्जा और जरूरी पदार्थ भोजन से मिलता है।

भोजन की विविधता:हम विविध प्रकार के भोजन का इस्तेमाल करते हैं। जैसे: चावल, रोटी, सब्जी, अंडे, मक्खन, मिठाई, चीज, आदि।

भोजन के संघटक: किसी भी पकवान को पकाने के लिए जिन चीजों का इस्तेमाल किया जाता है, उन्हें उस पकवान का संघटक कहते हैं। किसी भी खाद्य पदार्थ को बनाने के लिए दो या दो से अधिक संघटकों की जरूरत पड़ती है। अब चावल (भात) का उदाहरण लीजिए। चावल के लिए कच्चे चावल और पानी की जरूरत पड़ती है। इसलिए चावल के संघटक हैं: चावल और पानी। सब्जी (तरकारी) बनाने के लिए सब्जियाँ, पानी, नमक और मसाले की जरूरत पड़ती है। इसलिए किसी सब्जी के संघटक हैं: सब्जियाँ, पानी, नमक और मसाले।


भोजन एव इसके स्त्रोत के बारेमे  Food and its Sources
Bhojan ev iske strot food and its sources

भोजन एव इसके स्त्रोत 

भोजन सामग्री हमें मुख्य रूप से जंतुओं और पादपों से प्राप्त होती है।

पादपों से मिलने वाला भोजन: पादपों से चावल, गेहूँ, सब्जियाँ, फल, आदि मिलते हैं। हमें ये सामग्री पादप के विभिन्न अंगों से मिलती हैं।

  1. जड़: हम कई पौधों की जड़ों को खाते हैं, जैसे: मूली, गाजर, चुकंदर, आदि।
  2. तना: हम कई पौधों के तने को खाते हैं, जैसे: आलू, अदरक, शकरकंद, प्याज, आदि।
  3. पत्ती: कई पौधे की पत्तियों से साग बनाई जाती है, जैसे: पालक, सरसों, चौलाई, आदि।
  4. फल: कई फलों की सब्जी बनती है तो कई फलों को कच्चा भी खाया जाता है। उदाहरण: आम, अमरूद, सेब, नारंगी, आदि को कच्चा खाया जाता है। कद्दू, लौकी, भिंदी, बैगन, टमाटर, आदि से सब्जी बनाई जाती है।
  5. बीज: चावल और रोटी हमारे भोजन का मुख्य अंश होती है। चावल धान के बीजों से मिलता है और रोटी के लिये हम गेहूँ के बीजों का इस्तेमाल करते हैं। दाल बनाने के लिए भी बीजों का इस्तेमाल होता है। कई बीजों से तेल निकाला जाता है।
  6. चीनी: गन्ने और चुकंदर से चीनी बनती है।
  7. चाय और कॉफी: चाय की पत्तियों से चाय बनती है। कॉफी की फलियों से कॉफी बनती है।
  8. मसाले: पौधों से हमें कई प्रकार के मसाले मिलते हैंं, जैसे: काली मिर्च, मिर्च, अदरक, इलायची, लौंग, हल्दी, धनिया, आदि।

भोजन एव इसके स्त्रोत के बारेमे Food and its Sources

भोजन वह पोषक पदार्थ हैं, जो किसी जिव द्दारा वृद्धि, कार्य , शरीर के विभिन्न अंगो की मरम्मत और जीवन क्रियाओ के संचालन हेतु उर्जा प्राप्त करने के लिये ग्रहण किया जाता है .

  सभी जीवधारियो को भोजन की आवश्यकता होती है, भोजन से हमें प्रोटीन, कार्बोहाइड्रेट, वसा, विटामिन, तथा खनिज लवण प्राप्त होते है. इन सभी तत्वों की आवश्यकता हमारे विकास, वृद्धि, तथा स्वास्थ्य के लिए होती है.

  • पौधे तथा जंतु दोनों ही हमारे भोजन के मुख्य स्त्रोत है.
  • अधिकांश भोज्य पदार्थ हमे कृषि तथा पशुपालन से प्राप्त होती है.
  • विभिन्न प्रकार के फसली पौधों से हमें विविध प्रकार के भोज्य पदार्थ प्राप्त होते है.
  • जन्तुओ में गाय , भैस , कुक्कुट , बकरी, भेड़, सूअर, मछली, आदि से हम भोजन प्राप्त करते है.
  • गाय, भैस , बकरी से हम दूध, कुक्कुट से मांस एव अंडे, बकरी से दूध एव मांस तथा सूअर से मांस प्राप्त करते है.

भारत के कुछ फसली पौधे एंव उनके प्राप्त भोज्य पदार्थ


 फसली पौधे 
भोज्य पदार्थ 
 अनाज 
 चावल, गेहू, मक्का, ज्वार, बाजार
दलहल 
चना, मटर, अरहर, मसूर, मुंग
तिलहन 
सरसों, मूंगफली, सूर्यमुखी
शर्करा फसल 
गन्ना, चुकन्दर 
बागवानी फसल 
चाय, कोफ़ी, नारियल 
सब्जी 
आलू, परवर, कददू , टमाटर, गोभी, मुली, प्याज 
मसाला 
हल्दी, धानिया, मिर्च, इलायची, लौंग, अदरक, जीरा
फल 
आम, केला, पपीता, संतरा, सेब



भोजन के अवयव Components of Food

  •   भोजन की उत्कुष्टता उसमे उपलब्ध पोष्टिक तत्वों के आधार पर तय की जाती है. ये पौष्टिक तत्व ही भोजन के अवयव होते है.
  •   पौष्टिक तत्व भोजन में पाए जाने वाले वे रासायनिक यौगिक है. जो भोजन में अवशोषित होकर हमारे स्वास्थ्य को बेहतर बनता है.
  •   पौष्टिक तत्वों को सामान्यत: वृहत पौष्टिक तत्वों एंव सूक्ष्म पौष्टिक तत्वों में विभाजित किया जाता है.
  •    वृहत् पौष्टिक तत्व आहार और ऊर्जा की आपूर्ति करने के साथ-साथ शरीर के विकास एंव उसके विभिन्न क्रियाकलापों के लिए जरुरी पौष्टिक तत्व बनाते है.
  •   सूक्ष्म पोषक तत्वों में विटामिन और आवश्यक सूक्ष्म खनिज तत्व शामिल होते है, इन पौष्टिक तत्वों की पर्याप्त आपूर्ति अच्छे स्वास्थ्य , कार्यात्मक दक्षता एंव उत्पादकता के लिए बुनियादी मूलभूत जरूरत है.
  •   भोजन के मुख्य अवयव है - कार्बोहाइड्रेट, वसा, प्रोटीन, खनिज लवण, विटामिन, जल एंव रुक्षाश.

ये भी पढ़े: प्रोटीन के प्रकार एव महत्वपूर्ण  कार्य


आज हमने इस पोस्ट में भोजन एव इसके स्त्रोत के बारेमे Food and its Sources के बारे में जाना आपको ये पोस्ट कैसी लगी हमें कमेन्ट में जरुर बताना.

आपको ये पोस्ट भोजन एव इसके स्त्रोत के बारेमे Food and its Sources पसंद आई हो तो अपने दोस्तों के साथ जरुर शेर करे.

Join Social MediaFB Page | Telegram | WhatsApp | Instagram | Twitter


Post a Comment

0 Comments